गहरे है ज़ख्म पर कोई गवाह नहीं है
खोलता है दिल मुझे अपनो की फिक़र है
कांटो से छलनी छलनी हुआ यह ज़िगर है
आहो मैं कटते है मेरे दिन और रात
चोट खाए इस दिल में है गहरे जज़बात
शब्दों के दीलासो में अब असर नहीं है
क्या कर जाए कोई ख़बर नहीं है।
08.08.2013
Where the path to Nirvana is shared
माना कि पथ कांटो से भरा है
दुख ही दुख है और सुख ज़रा है
पर फिर भी मुझे प्यारा यह सफ़र है
मैं मरना नहीं चाहता, मुझे मौत का डर है
कांटो की चुभन फूलों की चाहत बढ़ाए
और उठते कदम थोड़ा आगे लेजाएं
चलना है मुझे चाहे मुश्किल यह डगर है
मैं मरना नहीं चाहता, मुझे मौत का डर है
और बढ़ने को आगे कोई थकान नहीं है
माना कि चहरे पर अभी मुस्कान नहीं है
ख़ोज रहा हूं कि खुशी किधर है
मैं मरना नहीं चाहता, मुझे मौत का डर है
हालांकि मेरे लिए खुशी इतनी जरूरी नहीं है
कट रही है, हालत इतनी बुरी नहीं है
मुझे अपनी नहीं अपनों की फिकर है
मैं मरना नहीं चाहता, मुझे मौत का डर है
पर जाना तो होगा यहां कौन रहा है
बेमतलबी है ज़िन्दगी, हज़ारों ने कहां है
और हर इलाज़ इसके आगे बेअसर है
मैं मरना नहीं चाहता, मुझे मौत का डर है
मुश्किल बड़ा है पर सच यही है
जाना ही होगा वोह सुनती नहीं है
मौत के सामने चलती ना अगर मगर है
मैं मरना नहीं चाहता, मुझे मौत का डर है
मन को संभालो यह दे के दिलासा
की चाहे वक़्त मिला है हमें ज़रा सा
पर ना होने से, तो होना बेहतर है
तो अब कभी भी आए
मुझे मौत का क्या डर है
12.11.2013