ज़िन्दगी प्यार है

ज़िन्दगी में अगर कुछ है, तो वोह प्यार है
वरना तो बस, मौत का लंबा इंतजार है

प्यार तुम्हे मुस्कुराना सिखाता है
एहसासों की दुनिया में, गहरा ले जाता है

फिर साल, महीने, दिन और लम्हें, सब हसीन हो जाते है
मुस्कुराना और मुस्कुराते रहने कि वज़ह बन जाते है

इसीलिए प्यार करो, प्यार ही ज़िन्दगी है
प्यार ही इबादत है उस रब की, प्यार में ही उसकी मौजूदगी है।

बस देखो ज़रा

कांटो में भी है हरियाली
दुख में भी है खुशहाली
बस देखो ज़रा

माना दुख बना सुल है
पर पतझड़ में भी तो फूल है
बस देखो ज़रा

दुख की रात है अंधियारी
पर तारों में तो है चिंगारी
बस देखो ज़रा

रात में भी प्रकाश ही प्रकाश है
चन्दा की रोशनी से मद मस्त हुआ आकाश है
बस देखो ज़रा।