नमन भाई हमारे

नमन भाई हमारे

कुछ चुलबुले
कुछ समझदार है
घर से मालदार है
इसीलिए हमारे यार है

नमन भाई हमारे

पसंद आ गई इन्हे ऑस्ट्रेलिया की नार है
लफड़े हज़ार है
किंग स्ट्रीट के सरदार है

नमन भाई हमारे

घर वालों की नज़रों में होनहार है
पर सच पूछो तो, लड़खड़ाता किरदार है
मांगते हमेशा उधार है

नमन भाई हमारे

ऑस्ट्रेलिया आए हुए इन्हें हुए महीने चार है
ढूंढ रहे चमत्कार है
अमीर होने की धुन स्वार है

नमन भाई हमारे

वक़्त आने की देरी है

वक़्त आने की देरी है

सोचा तो यह था कि मैं ही मैं हो जाऊंगा
अकेले होने की परवाह नहीं थी मुझे
जानता था कि इक दिन मैं कारवां हो जाऊंगा

बस, वक़्त आने की देरी है

शायद वक़्त वक़्त की बात है
उस वक़्त हम भी जवां थे और वक़्त भी जवां था
मेरे मन का होंसला यूहीं नहीं बना
बन्दा बन्दा मेरी काबिलियत का गवाह था

यह तो नामुराद शरीर है
जिसने हमारा साथ ना दिया
लोगों की तालियों की गड़गड़ाहट अभी थमी भी ना थी
की इसने हमें गिरा भी दिया

मौत के बिस्तर पर समय ने
एक बात दिमाग़ में भर भर के डाली
की कुछ भी करलो जाना होगा
और हाथ होंगे बिल्कुल खाली

जाते हुए, जेबों में भर सकु
ऐसा धन जुटाना है मुझे
इस बार का ही क्यूं सोचूं
अगली बार भी तो आना है मुझे

शायद यह दिले तमन्ना तब पूरी हो जाए
तब का इंतजार रहेगा
इस बार चुके तो कोई गिला नहीं
अगली बार हर कोई हमें ही शानदार कहेगा